Shani Dev Vakri In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आयु प्रदाता शनि देव साल 2025 की शुरुआत में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही वह यहांं वक्री भी होंगे। मतलब शनि देव उल्टी चाल से भ्रमण करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को करियर और कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियांं कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लाभ और इनकम के स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में खास इजाफा देखने को मिल सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आय में अच्छी वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे, अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वहीं अगर आपका व्यापार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का वक्री होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं पारिवारिक रिश्ते और संबंध मधुर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध प्रगाढ़ होंगे। साथ ही इस समय धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वही अगर आपका काम- कारोबार मार्केटिंग, मीडिया, वाणी और सिगिंग से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

तुला राशि ( Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों मेंं सफलता मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।