Shani Vakri 2025: कर्मफल दाता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहने वाले हैं। ऐसे में पूरा राशि चक्र करने में तीस साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि साल 2025 में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही वह 13 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजकर 36 मिनट में वक्री होने वाले हैं। शनि करीब 138 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे। शनि से उल्टी चाल चलने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इनमें से इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने से किन तीन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
शनि का मीन राशि में वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। शनि इस राशि के नवम भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग भी बन रहे हैं। आपकी कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करके आप काफी पैसा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शनि वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। ज्योतिष के अनुसार, लग्न भाव में शनि के वक्री होने से ये लोग राजा के समान जीवन जीते रहैं। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ कमा लेते हैं। जीवन में सुकून और शांति बनी रहती हैं। अध्यात्म की ओर आपका काफी अधिक झुकाव होता है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शनि एकादश भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। परिवार में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में सुकून, सुख-शांति की दस्तक हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय काफी अच्छा जाने वाला है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही कर्ज से निजात मिल सकती है। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।