Shani Dev And Budh Vakri 2025: वैदिक पंचांग अनुसार जुलाई में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं तो वहीं कई ग्रह वक्री चाल से गति करने वाले हैं। जिसमें कर्मफल दाता शनि, व्यापार के दाता बुध और नेपच्युन वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह उल्टी चाल से गति करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आक्समिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, बुध और नेपच्युन का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली इनकम पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से साहस और पराक्रम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस समय पदोन्नति मिल सकती है। वहीं शनि देव आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएंगे। वहीं इस दौरान  भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और मन प्रसन्न होगा। विवाहित जातकों के खराब संबंधों में काफी सुधार होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि, नेपच्युन और बुध देव का उल्टी चाल चलना कर्क राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकात है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य भाव पर वक्री तो वहीं बुध ग्रह लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, बुध और नेपच्युन का उल्टी चाल चलना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से अष्टम स्थान पर तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर वक्र होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय रिसर्च से जुड़े हुए लोगों को लाभ हो सकता है। वहीं नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी यह समय शानदार है। साथ ही इस दौरान आपकी आय के नए सोर्स बनेंगे। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025