Shani Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्म दाता करीब ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उनके राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शनि समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। बता दें कि शनि 29 दिन को अपनी मूल त्रिकोण राशि में वक्री हो गए थे और वह नवंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। शनि की उल्टी चाल चलने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 39 जून को रात 11 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो गए थे और 15 नवंबर तक इसी राशि में वक्री रहने वाले हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के 11वें भाव में शनि वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी के कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। आप अपने क्षेत्र में खूब सफलता हासिल होंगे। मन में संतुष्टि रहेगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बीतेगा। इस अवधि में अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अच्छा धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा जो जातक पहले निवेश कर चुके है। उन्हें भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यापार की बात करें, तो लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। अपने प्रतिद्दियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शनि अष्टम भाव में वक्री हो रहेहैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यापार में थोड़ा सा सोच समझकर ही निवेश करें। इसके बाद ही आप लाभ कमा पाएंगे। कार्यस्थल में माहौल अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।
मकर राशि (Makr Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री चाल चलना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर की बात करें, तो आपकी इच्छा के अनुसार हर चीज चलेगी। अगर आप किसी अन्य जगह ट्रांसफर लेना चाहते हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। कारोबार में भी लाभ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।