Shani Vakri 2020: शनि 24 जनवरी से मकर राशि में गोचर हैं। जो 11 मई दिन सोमवार को सुबह 09:39 बजे से वक्री हो जायेंगे और 29 सितंबर तक इसी अवस्था में गोचर रहेंगे। वक्री का मतलब है शनि की उल्टी चाल। शनि की ये चाल आपके लिए कैसी रहेगी इस बात का पता आपकी कुंडली में शनि की स्थिति को देखकर लगता है। अगर आप पर शनि की दशा चल रही है तो ये समय आपके लिए और भी ज्यादा कष्टकारी साबित हो सकता है। जानिए राशि अनुसार वक्री शनि का प्रभाव…
मेष: शनि के वक्री अवस्था में जाने से आपके नये कार्यों में रुकावट आयेगी। किसी काम लाभ प्राप्त करने में देरी होगी। स्किन से संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है। घर परिवार के कार्यों में काफी धन खर्च हो सकता है।
वृषभ: सेहत को लेकर इस बीच काफी सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। प्रमोशन में देरी होगी। नौकरी में बदलाव करने की सोच सकते हैं। काम टालने की आदत से आपको नुकसान हो सकता है।
मिथुन: आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। लेकिन किसी पुराने विवाद का इस बीच निपटारा हो सकता है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बिना बड़ों की सहायता के न लें।
कर्क: विदेश से जुड़े काम में लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी महिला पक्ष से लाभ मिलता नजर आ रहा है। जून से जुलाई के बीच कोई बीमारी परेशान कर सकती है।
सिंह: किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जमीन में निवेश सोच समझकर करें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे।
कन्या: ऑफिस में आपका किसी कर्मचारी से झगड़ा हो सकता है। नये कार्य को लेकर आप परेशान होंगे। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। वाहन या नया घर मई से जुलाई के बीच में खरीदने से बचें।
तुला: शनि के वक्री अवस्था में जाने पर भूमि में निवेश करने से बचें। माता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। यात्राएं काफी करनी पड़ेंगी। सितंबर के बाद विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। वाद विवादों में पड़ने से बचना होगा।
वृश्चिक: किसी भी काम को टालने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। माता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। साझेदारी में काम करने से बचें।
धनु: व्यापार में सफलता हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। धन संबंधी समस्या बनी रहेगी। लेकिन कोई काम रुकेगा नहीं। शनि आपको जमीन से जुड़ा लाभ भी दे सकता है। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी।
मकर: व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ-साथ विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ: अपने लोगों से दूरे बनेगी। किसी भी नये कार्य को करने से पहले जीवनसाथी से सलाह जरूर ले लें। व्यवसाय में बड़ा निवेश सोच समझकर करें। नया वाहन घर आ सकता है।
मीन: आलस करने से बचें। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। समाज में अलग पहचान बनेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।
किस राशि पर शनि साढ़े साती और किस पर है ढैय्या (Shani Sade Sati And Dhaiya 2020):
मिथुन- शनि की ढैय्या चल रही है
तुला- शनि की ढैय्या चल रही है
धनु- शनि की साढ़े साती
मकर- शनि की साढ़ेसाती
कुंभ- शनि की साढ़ेसाती
