Shani Dev Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव ने 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था और वह अब 4 अप्रैल को मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं। शनि देव मीन राशि में 30 साल बाद उदित हो रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और कड़ी कोशिशों को सराहा जाएगा। इस समय में आपका आत्मविश्वास उच्चतम स्तर पर रहेगा। साथ नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

 कर्मफल दाता शनि देव का उदित होना आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य और कर्म के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है।इसके साथ ही इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए- नए असवर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं  करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और परिवार में सामंजस्य रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप वाहन या कोई जमीन- जायदाद खरीद सकते हैं। वहीं व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई सफलता मिलेगी। इस समय, आपके द्वारा किए गए प्रयासों को उचित पहचान मिलेगी। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। साथ ही ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025