Shani Dev Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव समय- समय पर उदित और अस्त होते रहते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव अप्रैल 2026 में उदित होने जा रहे हैं। शनि देव मीन राशि में उदित होंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही नई नौकरी के साथ आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान पर उदित होंगे। वहीं शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की सराहना होगी। साथ ही संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा और आपके निर्णय बुद्धिमत्ता और समझदारी से भरपूर रहेंगे। इस अवधि में नए निवेश या व्यवसायिक अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वहीं जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनको लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं नए प्रोजेक्ट और योजनाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान धन, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप लोग कोई नया वाहन या प्रापर्टी खऱीद सकते हैं। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उदित होना वृष राशि के जातकों को आय़ और निवेश के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही नई योजनाओं में सफलता और धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। वहीं इस दौरान आपके साहस और संतुलित निर्णय आपको सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वहीं अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
