Saturn Planet In Uttarabhadrapada Nakshtra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- सयम पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि 20 जनवरी अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र के स्वामी शनि खुद हैं। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

100 साल बाद मकर संक्रांति पर शनि और शुक्र बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अचानक धनलाभ के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और साहसिक फैसलों में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं इस समय आपको विदेशों से लाभ मिल सकता है। साथ ही भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आएगी। वहीं इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही  भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्टता आएगी और आत्मबल मजबूत होगा। वहीं इस समय छात्रों को एग्जाम में अच्छे नंबर मिल सकते हैं। साथ ही विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और व्यापार में तरक्की मिलेगी। वहीं इस दौरान जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको पारिवारिक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं अगर आपका काम- कारोबार ऑयल, खनिज, पेट्रोल और काली चीजों से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

Mauni Amavasya 2026 Date: 18 या 19 जनवरी कब है मौनी अमावस्या? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026