Shani Uday 2025: न्यायाधीश शनि को नवग्रह में सबसे अधिक ताकतवर माना जाता है। शनि इकलौता ग्रह है, जो सबसे धीमी गति से चलता है और पूरा राशि चक्र करने में 30 साल का वक्त लगा देते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक बना रहता है। इसके साथ ही शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ-साथ समय-समय पर स्थिति पर बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि 28 फरवरी को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में अस्त हो जाएंगे और करीब 37 दिनों तक अस्त अवस्था में रहकर 6 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर उदित हो जाएंगे। इसी बीच शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के उदित होने से वह कई गुना अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं। शनि के उदित होने से इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदित होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि एकादश भाव में उदित होंगे। ऐसे में शनि का उदित होना इस राशि के लिए कई मायनों में अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। नौकरी में चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याएं हो सकती है। लेकिन समय रहते इनसे निजात मिल जाएगी। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। व्यापार में भी खूब सफलता हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का उदित होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दशम भाव में शनि उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपका अच्छा प्रदर्शन हो सकता है। आपके ऊपर थोड़ा सा प्रेशर हो सकता है। लेकिन समय के साथ ये भी कम हो जाएगा। परिवार जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही माता-पिता के स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है और भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में खूब लाभ मिलने वाला है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में शनिदेव छठे भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। अपने विरोधियों के ऊपर विजय पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। आपके द्वारा काम में की गई मेहनत की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही तरक्की के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी, पैतृक संपत्ति मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाला है।

ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध जल्द ही उदित होने वाले हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।