Shani Dev Uday In Meen: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता, न्यायाधीश, दंडाधिकारी और आयु प्रदाता माना जाता है। इसलिए शनि देव की चाल में जब भी परिवर्तन होता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अप्रैल में शनि देव (Shani Dev Uday 2025) उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उदय होना आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य और कर्म के स्वामी हैं। इसलिए आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं कार्य में सिद्धि मिलेगी। इसके साथ ही इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए- नए असवर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शनि देव का उदय होना सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के भाव में स्थित होकर भ्रमण कर रहे हैं। इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं शनि देव आपकी राशि से पंचम और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय रुके कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर सकेंगे। व्यापार से जुड़े काम के लिए विदेश यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। कारोबार में खूब तरक्की मिल सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं शनि देव की कृपा से बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
