Saturn Planet Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव मार्च में उदित होने जा रहे हैं और वह अपना पूर्ण फल प्रदान करेंगे। जिससे कुछ राशियों ऐसी जिन पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है…आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं धार्मिक व सामाजिक कार्यों के करने से आपको आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। वहीं आप इस समय देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं धार्मिक व सामाजिक कार्यों के करने से आपको आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जो व्यक्ति साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं, उनको अच्छा लाभ प्राप्त होगा और अपने बिजनस का विस्तार भी कर पाएंगे। वहीं शनि देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में लाभ होगा। साथ ही अगर किसी बीमारी से आप घिरे हुए हैं तो उससे छुटकारा मिलेगा। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभ और निवेश के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं नौकरी पेशा जातक करियर में अच्छी में ऊंची छलांग लगा पाएंगे और आपकी सुख सुविधाओं में अच्छा इजाफा होगा। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं जो कारोबारी वर्ग हैं, वो कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024