Shani Planet Uday 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार होलाष्टक 17 मार्च से शुरू हो रहे हैं और होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि होलाष्टक के बीच मतलब 18 मार्च को कर्मफल दाता शनि देव उदित होन जा रहे हैं। शनि देव आपकी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उदित होंगे। जिससे होली से पहले कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। आपको सफलता के साथ साथ सम्मान भी मिलेगा। वहीं अगर आपका प्रेम- संंबध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का उदय होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे है। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क मिलने से आपको आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। वहीं इस दौरान आपक बैंक- बैलेंस में वृद्धि होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही करियर और बिजनेस की दिशे में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024