Shani Uday 2024: न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनिदेव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। वह 11 फरवरी से अस्त अवस्था में चल रहे हैं। अब 18 मार्च को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर वह उदित हो जाएंगे। बता दें कि शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि की स्थिति में थोड़ा सा भी बदलाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। आइए जानते हैं शनि के उदय होने से किन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में शनि ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में जो लोग पीठ पीछे आपके काम बिगाड़ रहे थे, तो अब वह खुलकर आपके सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही पेशेवर जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत और लगन का फल अब अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रुकी हुई पदोन्नति हो सकती है। विदेश जाने का भी सपना पूरा हो सकता है। हालांकि काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसलिए परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसके साथ ही बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने के कई अवसर मिल सकते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में शनि नवम भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर तरह के कष्टों से निजात मिल कती है। रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही अचानक खूब लाभ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आपका ट्रांसफर आपके मुताबिक बो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है। लंबी यात्रा में जा सकते हैंय़ इसके साथ ही व्यापार में अपार सफलता के साथ बढ़ोतरी होने वाली है। भाई-बहन के बीच अच्छा संबंध स्थापित होगा।
सिंह राशि (leo Zodiac)
इस राशि में शनि महाराज सातवें भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र के साथ व्यापार में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार में विस्तार करने की सोट रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इसमें उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही पार्टनरशिप के किए गए बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है। इसके साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।