Shani Gochar 2025: कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में इस राशि में दोबारा आने में 30 साल का वक्त लग जाता है। नए साल की बात करें, तो शनि शुरुआत में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। लेकिन मार्च 2025 में वह राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में जाने से कई राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या से निजात मिल सकती है, कई राशियां इसकी गिरफ्त में आ सकती है। बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि वालों की बात करें, तो शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। है। इस राशि के दूसरे भाव के स्वामी शनि है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ इस राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि तीसरे भाव में रहकर पंचम, नवम और द्वादश भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातक कई यात्राएं कर सकते हैं। विदेश यात्रा का भी सपना पूरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों की लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब समाप्त हो सकती है। नए दोस्त बनेंगे। इससे आपको भविष्य़ में लाभ मिल सकता है। बुद्धिमानी और चतुराई से काम करेंगे, तो कार्यक्षेत्र में खूब सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि में शनि दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के कुंडली में साढ़े साती का अंतिम चरण आरंभ हो जाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शनि दूसरे भाव में रहकर चतुर्थ, अष्टम और एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके द्वारा कठिन प्रयासों के माध्यम से अच्छा खासा धन संचित कर सकते हैं। विदेश में काम कर रहे जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। विदेशी व्यापार से भी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। संपत्ति के क्रय विक्रय से काफी लाभ कमा सकते हैं। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शनि एकादश भाव में रहने वाले हैं। नवम और दशम भाव के स्वामी होने के कारण शनि का मीन राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। एकादश भाव में बैठकर शनि पंचम और अष्टम भाव को देखेंगे। ऐसे में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर से चली आ रही परेशानी भी खत्म होगी। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ में रहने से आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार में खूब सफलता हासिल हो सकती है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।