Shani Nakshatra Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ये एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है। लेकिन यह सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में परिवर्तन का असर 12 राशियों के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  शनि धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। बता दें कि शनि ग्रह 15 अक्टूबर 2023 को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। इस नक्षत्र में 24 नवंबर तक रहेंगे और इसके बाद दोबारा शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि को कर्म प्रधान ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर परिणाम देते हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं, तो कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

शनि के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी को विशेष लाभ मिल सकता है। काम या फिर बिजनेस के कारण कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकतेहैं। अध्यात्म की ओर थोड़ा झुकाव बढ़ेगा। ऐसे में आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

शनि इस राशि में छठे भाव में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। कभी निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें। बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि में शनि पांचवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में भी कोई डील साइन हो सकती है। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।