Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में ढाई साल बाद भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव ने जनवरी 2023 को अपनी स्वराशि कुंभ में संंचरण कर लिया था और वह साल 2025 तक यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय कुछ राशि के लोगों आय में वृद्धि हो सकती है। साथ नौकरी और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी है…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का 2025 तक कुंभ में संचरण आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोग करियर में अपने काम की बदौलत आप अपने कार्यस्थल में सराहना पाएंगे। आपको बिजनेस में खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं इस दौरान काम- कारोबार में आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का 2025 तक संचरण अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंक शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान धन प्राप्ति के मार्ग खुद ही खुलते जाएंगे। वहीं शनि देव के प्रभाव से आप धन बचाने में कामयाब हो जाएंगे। साथ ही इस अवधि में आपको अटका हुआ धन भी मिलेगा। वहीं निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपको करियर में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का गोचर आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही संचरण कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने शश राजयोग का निर्माण भी किया है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे, वो भी पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में कई नई डील मिलने से तरक्की होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024