Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय, कर्म, आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शनि देव की चाल में परिवर्तन होता है। इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 30 जून को वक्री हो गए हैं। शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री हुए हैं। साथ ही वह नवंबर तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ के योग करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस दौरान शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में वक्री हुए हैं। साथ ही यहां शनि देव बलवान हो सकते हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा लाभ दिलाने वाले हैं। जो लोग उच्च शिक्षा की कामना करते हैं उनकी इस दिशा में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का वक्री होना आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त ग्रोथ हो सकती है। साथ ही आय के नए-नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं यह अवधि आपके लिए धन संपत्ति लाभ दिलाने वाली साबित होगी। आप इस दौरान नई घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से संबंधित काम करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनको लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर वक्री हुए हैं। साथ ही शनि देव ने आपकी राशि में ही शश राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस समय लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें हैं उन्हें इस दौरान कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।