Shani Transit In Kumbh: साल 2023 में शनि ग्रह जनवरी में गोचर (Saturn Planet Transit In Aquarius) करने जा रहे हैं। शनि ग्रह को कर्मफल दाता और आयु प्रदाता ज्योतिष में माना गया है। शनि ग्रह जब भी गोचर (Shani Gochar In Kumbh Zodiac) करते हैं तो कुछ लोगों पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है, तो कुछ लोगों पर इनका प्रभाव खत्म होता है। आपको बता दें कि 17 जनवरी को शनि ग्रह कुंभ में गोचर करके शश महापुरुष राजयोग (Shash Mahapurush Rajyog) बना रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। सात ही इस दौरान आपको व्यापार और करियर में अच्छी तरक्की मिल सकती है…

वृष राशि: आप लोगों के लिए शश महापुरुष राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और व्यापार का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो शनि देव के गोचर करते ही आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके बिगड़े कार्यों में भी सुधार आएगा। आपके सभी काम बनते नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि: शश महापुरुष राजयोग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। मतलब आप व्यापार के काम से विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या भूमि खरीद की योजना बना सकते हैं या फिर खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलता दिख रहा है। मतलब को किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

कन्या राशि: आप लोगों के लिए शश महापुरुष राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान और प्रेम संबंध का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वहीं जो छात्र उच्च संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उनको इस समय सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। इस दौरान समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके यश में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में भी आपको सफलता मिलती दिख रही है।