Saturn Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवनपर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि कलयुग के दंडाधिकारी शनि देव 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए लगभग 30 महीने का समय लेते हैं। शनि देव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। मतलब इंसान जैसा कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा। इसलिए शनि के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली में शनि देव 11वें भाव में गोचर करेंगें, जिसे लाभ और इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम से नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आपके कुंडली में शनि देव दशम स्थान के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको नई जॉब का भी प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपका प्रमोशन हो सकता है। साझेदारी के काम में मुनाफा हो सकता है।

वृषभ राशि: आपके लिए शनि देव का गोचर लाभ देने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम स्थाव में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी कार्यशैली में सुधार आ सकता है। वहीं वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और शनि ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Guru Uday: 23 मार्च से इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, गुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा

धनु राशि: शनि देव का गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपके ऊपर शनि की साढे़साती चल रही थी और शनि ग्रह के गोचर करते ही आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही शनि जाते- जाते आपको धनलाभ करा सकते हैं। आप कोई प्रापर्टी की डील फाइनल कर सकते हैं या कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। वहीं शनि देव आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप व्यापार में कोई नई डील फाइनल करना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथों में होती है ऐसी शनि रेखा, जानें क्या बताता है हस्तरेखा शास्त्र