Shani Pratiyuti Yog 2025: कर्मफल के दाता माने जाने वाले शनि एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, और उनका यह गोचर हर राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालता है। शनि नवग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं और वे लगभग ढाई वर्ष तक एक ही राशि में रहते हैं। इसी कारण उनका असर लंबे समय तक बना रहता है। शनि जातकों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं, इसलिए जीवन में हर व्यक्ति को कभी न कभी शनि की साढ़े साती, ढैय्या, महादशा या शनि दोष जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह अनुभव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ रूप में प्रकट हो सकता है। बता दें कि शनि इस समय वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में शनि की किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती है, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही शनि 21 सितंबर को सूर्य के साथ प्रतियुति योग बना रहे हैं। इस खास योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 सितंबर को सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर शनि-सूर्य एक-दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे, जिससे प्रतियुति योग का निर्माण होगा। बता दें कि इस समय सूर्य कन्या राशि में विराजमान होंगे।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए प्रतियुति योग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सूर्य शनि का यह संयोग जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दिला सकता है। वक्री शनि इस राशि के लग्न भाव में स्थित है, जिससे जातकों को विभिन्न कार्यों में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। लंबे समय से चल रही किसी जटिल समस्या का समाधान मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ऊर्जा से भरपूर और स्वस्थ महसूस करेंगे, साथ ही मन में संतोष और प्रसन्नता बनी रहेगी। फिर भी किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना आवश्यक है, अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी और आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य प्रतियुति योग जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम ला सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है और स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा तथा परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। करियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही व्यापार में लंबे समय से अटका हुआ कोई ऑर्डर पूरा होकर अच्छा मुनाफा दिला सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
क्या एकादशी के दिन तुलसी तोड़ना और जल चढ़ाना है अशुभ? प्रेमानंद महाराज ने दूर किया संशय
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का प्रतियुति योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की कुंडली में शनि आठवें भाव में और सूर्य दूसरे भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इस योग के बनने से जीवन में लंबे समय से चल रहे संघर्षों से राहत मिल सकती है और आपको बड़े स्तर की सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शनि की दशम भाव पर दृष्टि के कारण नौकरी और व्यापार में खास लाभ मिलेगा। आगामी ढाई वर्षों तक कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां, स्थिर आय और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं।
सितंबर माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।