Lucky Zodiac Sign 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और सूर्य दोनों को ही काफी महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। जहां ग्रहों के राजा सूर्य को पिता, आत्मा का कारक माना जाता है और हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं दूसरी ओर शनि को कर्मों के हिसाब से फल देने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। नए साल में कई बड़े-बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही जनवरी माह के आरंभ में ही सूर्य और शनि के संयोग से पंचांक योग का निर्माण होने वाला है। आमतौर पर दोनों ग्रहों के बीच पिता-पुत्र का संबंध है। लेकिन शत्रुता का भाव रखते हैं। इस समय शनि मीन राशि और सूर्य धनु राशि में विराजमान होंगे। दोनों ही ग्रहों का गुरु की राशि में होने से इपर बृहस्पति का भी काफी अधिक प्रभाव होगा। जिसके कारण शनि-सूर्य के संयोग से बना पंचांक योग कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य-शनि के संयोग से बना पंचांक योग किन राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है…

18 साल बाद मायावी ग्रह राहु ने किया शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 2026 में इन राशियों के शुरू हो सकते है अच्छे दिन, धन-समृद्धि और सफलता के योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को रात 11 बजकर 38 मिनट पर सूर्य और शनि एक-दूसरे से 72 डिग्री पर होंगे, जिससे पंचांक योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान शनि मीन राशि में और सूर्य धनु राशि में विराजमान होंगे।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नया साल खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान होंगे। ऐसे में शनि-सूर्य का बना पंचांक योग इस राशि के जातकों को कई मायनों में खास हो सकता है। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। इसके साथ ही नए साल में मकान, वाहन या फिर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि-सूर्य का पंचांक योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में सूर्य और चौथे भाव में शनि विराजमान होंगे। इसलिए इस राशि के जातकों को हर कदम में किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने अधिकारियों से अपनी बात कह पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इस गोचर काल के दौरान पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का पंचांक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि की कुंडली के चौथे भाव में बुध और शनि सप्तम भाव में रहेंगे। आत्म मंथन करेंगे। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। व्यापार में आपको नई दिशा और नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में जो रुकावटें अब तक आपको आगे बढ़ने से रोक रही थीं, वे दूर होने लगेंगी और आपका जीवन दोबारा सही मार्ग पर लौट आएगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी तथा दैनिक आय में चल रही बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव और समस्याएं कम होंगी और संबंधों में मधुरता वापस आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ और प्रगति के योग बनेंगे।

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।