Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय गुरु की राशि मीन राशि में विराजमना है। ऐसे में शनि की किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर विशेष दृष्टि पड़ती रहेगी, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता रहेगा। दंडनायक शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो करीब ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि मार्च 2025 में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में जून 2027 तक रहने वाले हैं। ऐसे में शनि की किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर विशेष दृष्टि पड़ेगी, जिससे कई तरह के राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे ही शनि जुलाई माह के अंत में अपने पिता सूर्य के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं, जिससे इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

भगवान ने कहा है कर्म ही पूजा है, तो कर्म करते हुए नाम जप क्यों करें? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 24 जुलाई को शाम 4 बजकर 51 मिनट पर सूर्य-शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस अवधि में ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में विराजमान होंगे। इसके साथ ही शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान होंगे। ऐसे में वह अति बलवान होंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि में शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। लेकिन शनि के वक्री होने के साथ सूर्य के साथ शनि के नवपंचम राजयोग बनाने से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का अब हल मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी। सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। माता के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे।। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। विदेश संबंधित मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही जीवन से थोड़ी नकारात्मकता कम हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए अच्छा हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर के लिहाज से भी ये अवधि काफी अच्छी जाने वाली है। आप करियर में काफी लाभ पा सकते हैं। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। ऐसे में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के बीच चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी समाप्त होगी और आपका रिश्ता मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि-सूर्य का नवपंचम राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही बेकार के खर्चों से निजात मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Devshayani Ekadashi 2025: 5 या 6 जुलाई, कब है देवशयनी एकादशी? जानें सही तिथि, मुहूर्त, मंत्र और पारण का समय

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।