Panchank Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे अधिक प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। बता दें कि शनि साल 2027 तक मीन राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह से युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही शनि के अपने पिता सूर्य के साथ संयोग करेंगे, जिससे पंचांक योग का निर्माण करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-शनि पिता-पुत्र होने के बावजूद शत्रु माने जाते हैं। वहीं जून माह में बनने वाला पंचांक योग कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ लग्जरी लाइफ जिएंगे। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 जून को सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर सूर्य और शनि एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर होंगे, जिससे पंचांक योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से दो ग्रह कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। दरअसल, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं, तो यह एक त्रिकोण को दर्शाता है। इसका मतलब है कि दोनों ग्रह एक-दूसरे से सकारात्मक ऊर्जा का आदान-प्रदान करते हैं। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि और सूर्य वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का पंचांक योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में सूर्य और एकादश भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपके व्यक्तित्व पर अच्छा असर पड़ने वाला है। जीवनशैली में बदलाव होगा, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त हो सकते हैं। रुके हुए काम बनने लगेंगे। घर में चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। ऐसे में सिर्फ शांति ही नहीं होगी बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। आप हर स्थान में सफल हो सकते हैं। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। लंबी यात्राओं के माध्यम से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।  

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का पंचांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नवम भाव में शनि और ग्यारहवें भाव में सूर्य रहने वाले हैं। ऐसे में  आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। तेजी से धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही दीर्घकालिक निवेश करना लाभकारी हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर हो सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपस में मधुरता बनी रहेगी। गलतफहमियां दूर हो सकती है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का पंचांक योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में सूर्य और तीसरे भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। छात्रों के लिए भी ये अवधि अनुकूल हो सकती है। इस राशि के जातकों की एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे नई-नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। एकाग्रता मजबूत होने के कारण पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। पिता के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें