Surya And Shani Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर शनि की बात करें, तो वह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि में करीब छाई साल तक रहते हैं। फिलहाल वह अभी कुंभ राशि में विराजमान है। बता दें कि इस समय वक्री अवस्था में चल रहे हैं। लेकिन आने वाली 15 नवंबर को वह मार्गी होने वाले हैं। इसके साथ ही अगले ही दिन यानी 16 नवंबर को सूर्य भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि के साथ -साथ सूर्य की चाल में बदलाव हो रहा है। शनि-सूर्य के बीच पुत्र-पिता का संबंध होने के बावजूद एक दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। लेकिन कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
मिथुन राशि (Mihtun Zodiac)
इस राशि में चंद्रमा नौवें और सूर्य छठे भाव विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आपको आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। इसके साथ ही गुरु की शुभ दृष्टि होने के कारण आपके जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकता है। आपके जीवन में आनंद आएगा। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय से आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके लिए ये अवधि गोल्डन टाइम हो सकती है। शनि की महादशा इस राशि के जातकों को खूब लाभ देने वाली है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में शनि ग्यारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य पांचवे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। मेष राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही बारहवें भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समय-समय पर आर्थिक स्थिति बदल सकती है। गुरु की कृपा से समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
छठे भाव में बैठे शनि आपके जीवन की हर एक परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही सूर्य तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही कन्या राशि के जातक आत्म मंथन करेंगे। एकाग्रता, ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। बुध की दृष्टि पांचवें भाव में होने से आपको बौद्धिक क्षमता में वृद्धि हो सकती है। ज्ञान, बुद्धि और विवेक की वृद्धि होती है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी सफलता हासिल हो सकती है।इसके साथ ही नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वाहन, संपत्ति, वस्त्र आदि खरीद सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।