Trigrahi Yog In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इन ग्रहों में सबसे धीमी गति से शनि ग्रह चलता है। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि में सूर्य और बुध ग्रह भी आने वाले हैं। ऐसे में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। कुंभ राशि में शनि करीब 30 साल बाद आए है। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति 30 साल बाद हो रही है। इस दुर्लभ योग के बनने से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कुंभ राशि में बने त्रिग्रही योग से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 फरवरी को सूर्य और 20 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही कुंभ में शनि अस्त अवस्था में विराजमान है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह योग किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही प्रसन्नता प्राप्त होगी। विदेश में नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है। जीवन में संतुष्टि पाने में सक्षम हो सकते हैं। इसके साथ ही करियर में पदोन्नति के साथ धन लाभ मिलेगा। व्यापार की बात करें, तो अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। पैतृक संपत्ति या फिर सट्टेबाजी के द्वारा काफी पैसा कमा सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि में त्रिग्रही योग दशम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। विदेश में संपत्ति खरीदने का भी सपना पूरा हो सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा फिर चाहे बात बिजनेस की हो या फिर करियर की। आपकी मेहनत और लगन का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में अपार सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम को देखकर खुश हो सकते हैं । ऐसे में आपको पदोन्नति और इंसेंटिव मिलने के यग हबन रहे हैं। व्यापार की बात करें, तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इसके साथ ही किए गए निवेश में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। विदेश में व्यापार अच्छा चलेगा। इसके साथ ही अपनी रणनितियों से अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो अच्छी कमाई करने में कामयाब हो सकते हैं। अपनी मेहनत के बल से खूब पैसा कमाएंगे। रिश्ते में भी अनुकूल असर पड़ने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण नौवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर एक कदम में किस्मत का साथ मिलेगा। इसके साथ ही लंबी दूरी की यात्रा पूरी कर सकते हैं। अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकते ही। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ अन्य लाभ मिल सकते हैं। उच्च नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार की बात करें, तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। विदेश में उच्च स्तर के विकास कर सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।