Tri Ekadash Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह का अपना-अपना महत्व है। इन्हीं ग्रहों में से सूर्य और शनि काफी खास ग्रहों में से एक माने जाते हैं। पिता-पुत्र होने के बावजूद एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। 20 मई को शनि मीन राशि और सूर्य वृषभ राशि में विराजमा होंगे। इसी दिन दोपहर 3:05 बजे सूर्य-शनि एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। इस लाभ दृष्टि का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का त्रिएकादश योग लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। इसके साथ ही आप उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरतों का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही भूमि, संपत्ति, वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग लकी साबित हो सकता है। इसके राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। आप कर्म धर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। पिता के साथ आपका वक्त अच्छा बीत सकता है। आप समाज में अपना वर्चस्व दिखाने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो विदेश में चल रहे बिजनेस में आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों को पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। आप अच्छे पल साथ में बीता सकते हैं। आपके उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बन सकते हैं। ऐसे में आपको आने वाले समय में काफी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय साझा करेंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर कोई व्यापार कर रहे हैं, तो इस अवधि में आप अच्छा खासा धन लाभ कमा सकते हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।