Shani Pratiyuti Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मों के अनुसार फल देने वाले शनि ग्रह का राशि परिवर्तन एक विशेष ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। शनि नवग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं और एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं, जिसके कारण इनका प्रभाव दीर्घकालिक और गहन होता है। जीवन में हर व्यक्ति को किसी न किसी समय शनि की साढ़े साती, ढैय्या, महादशा या शनि दोष का सामना करना पड़ता है, जो उसके पूर्व और वर्तमान कर्मों पर आधारित शुभ या अशुभ फल प्रदान करता है। फिलहाल शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान जब शनि किसी अन्य ग्रह के साथ युति करते हैं या उन पर दृष्टि डालते हैं, तो विशेष योगों का निर्माण होता है, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। इसी क्रम में 11 अक्टूबर 2025 को शनि का शुक्र के साथ प्रतियुति योग बन रहा है। यह विशेष योग एक शुभ फलदायक स्थिति का निर्माण कर रहा है, जिसका असर कुछ राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि शनि-शुक्र प्रतियुति योग से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

Pisces Horoscope 2025: मीन राशि में चल रहा शनि साढ़े साती का दूसरा चरण, जानें व्यापार-नौकरी से लेकर आर्थिक स्थिति के हिसाब से कैसे बीतेंगे अगले 3 माह

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 अक्टूबर को दोपहर 4 बजकर 38 मिनट पर शुक्र-शनि एक-दूसरे से 180 पर होंगे, जिससे प्रतियुति योग का निर्माण हो रहा है। शनि-शुक्र के आमने-सामने आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें कि इस समय शुक्र अपनी नीच राशि कन्या राशि में विराजमान है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का प्रतियुति योग कई दृष्टिकोणों से लाभकारी साबित हो सकता है। यह संयोग जीवन के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। वक्री शनि इस समय लग्न भाव में स्थित हैं, जिससे जातकों को अपने प्रयासों में सफलता और लंबे समय से चली आ रही किसी जटिल समस्या का समाधान मिलने के संकेत हैं। इस योग के प्रभाव से आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान और मानसिक रूप से शांत और संतुष्ट महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होगी। हालांकि, इस अवधि में किसी भी कार्य को जल्दबाज़ी में करने से बचना चाहिए, क्योंकि बिना सोच-विचार के लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। संयम और सूझबूझ से काम लेने पर यह समय आपके लिए कई उपलब्धियां लेकर आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि की प्रतियुति योग कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। इस योग के प्रभाव से लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं, और स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों में भी सुधार देखने को मिलेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा और प्रियजनों के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे नौकरी में प्रगति और पदोन्नति के योग बनेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलने की संभावना है। विशेषकर कोई पुराना अटका हुआ ऑर्डर पूरा होकर अच्छा मुनाफा दिला सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि की प्रतियुति कई मायनों में खास हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आप जिस काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब ठीक होने की कगार के योग बन रहे हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां भी समाप्त हो सकती है।

दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।