Shani Shukra Ardhakendra Yog 2025: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया में लंबे समय तक रहता है। दरअसल, शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है। जहां पर वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर विशेष दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे ही शनि शुक्र के साथ संयोग करके अर्धकेंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 जुलाई को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर शुक्र-शनि एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। ये विश्लेषण आपको चंद्र राशि के आधार पर बता रहें हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र लकी साबित हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में शनि और लग्न भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में आई कई चुनौतियां समार्त हो सकती है। आप कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे आपको सफलता हासिल होगी। मित्रों के साथ अच्छे वक्त बीतेगा। इसके साथ ही नए- नए प्रभावी लोगों से आपका संपर्क होगा, जिससे आपके करियर में काफी लाभ मिल सकता है। आप कुछ यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। अपनी स्वयं की बात उच्च अधिकारी से कहने में सफल हो सकते हैं। आप अपने जीवन में कई उपलब्धियों को छू सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवन में चला आ रहा तनाव थोड़ा कम हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। काम के प्रमुख क्षेत्रों को खोजना और अपनी कंपनी या व्यापार के लिए लक्ष्य पा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का अर्धकेंद्र काफी लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बन सकते हैं। आपके काम की सराहना होने के साथ इंक्रीमेंट की बात हो सकती है। आपके जीवन में चली आ रही कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। धन की कमी से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का अर्धकेंद्र सोने पे सुहागा की तरह काम करने वाला है। इस राशि के जातकों का परिवार के साथ चल रही अनबन समाप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। आपकी लगन और मेहनत रंग ला सकती हैं। उच्च अधिकारी को आपका काम पसंद आ सकता है। ऐसे में पदोन्नति के योग बनने के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )
शनि के गोचर का सिंह राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Leo Zodiac )

टैरो राशिफल के अनुसार, जून माह का आखिरी सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।