Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। इस राशि में शनि जून 2027 तक रहने वाले हैं। ऐसे में वह किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग या फिर दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता रहेगा। ऐसे ही शनि जल्द ही शुक्र के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ…

Balram Jayanti 2025 Date: सर्वार्थ सिद्धि योग में बलराम जयंती कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती

वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 अगस्त को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर शुक्र-शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस समय शनि मीन और शुक्र कर्क राशि में विराजमान होंगे, जहां पर वह बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण कर रहे होंगे।

12 घंटे बाद सूर्य बनाने वाले हैं शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, पद-प्रतिष्ठा की होगी प्राप्ति

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के लिए शनि-शुक्र का नवपंचम राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि में साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। लेकिन शनि के वक्री होने से नकारात्मक प्रभाव काफी कम गया है। ऐसे में इस के जातकों को कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही भूमि-भवन का सुख प्राप्ति हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही धन संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं। सगे संबंधियों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। पार्टनर के साथ भी आपका अच्छा वक्त बीत सकता है। लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव का अब हल मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो अच्छा रहने वाला है।

लड्डू गोपाल इन राशियों पर रहते हैं हमेशा मेहरबान, खूब कृपा बरसाते हैं श्री कृष्ण, कभी नहीं होती दौलत-शोहरत की कमी

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि में शनि लग्न और शुक्र पंचम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपके रचनात्मकता का ग्राफ बढ़ सकता है, जिससे आपके करियर के साथ बिजनेस में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। छात्रों के लिए भी ये अवधि फलदायी हो सकती है। आपका मन नियंत्रण में रहेगा, जिससे पढ़ाई पर अधिक मन लग सकता है। अच्छे से फोकस कर पाने में अच्छा परिणाम मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल  हो सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का नवपंचम राजयोग लकी हो सकता है। इस राशि में शनि आठवें भाव में वक्री अवस्था में और शुक्र द्वादश भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। नौकरी और व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भोग-विलास में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। लेकिन किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को करने से बचें।

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।