Pratiyuti Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रहों के में से एक माना जाता है, क्योंकि वह सबसे धीमी से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इस समय शनि की स्थिति की बात करें, तो वह मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। शनि इस राशि में जून 2027 तक रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर किसी न किसी तरह से संयोग होगा, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही अक्टूबर माह में शनि और शुक्र एक-दूसरे के सामने होंगे, जिससे प्रतियुति योग का निर्माण हो रहा है।एक-दूसरे पर दृष्टि पड़ने के कारण कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 38 मिनट पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे, जिससे प्रतियुति योग का निर्माण हो रहा है। उस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में होंगे, तो शुक्र कन्या राशि में विराजमान होंगे। शनि के शुक्र का मित्र होने के कारण कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में शनि-शुक्र का प्रतियुति योग काफी अच्छा प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान है। शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। लेकिन शनि वक्री होने के कारण नकारात्मक प्रभाव काफी कम हो जाता है। ऐसे में शुक्र-शनि के संयोग से बना प्रतियुति योग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलताएं मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी गंभीर समस्या का समाधान संभव है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे और मन में सकारात्मकता तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। हालांकि, किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि हड़बड़ी से किया गया काम बिगड़ सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने की संभावना भी प्रबल है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि के संयोग से बना प्रतियुति योग काफी लाभकारी हो सकता है। शनि की दृष्टि भी अपने मित्र ग्रह शुक्र पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को करियर में उल्लेखनीय लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस अवधि में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। शनि की कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का प्रतियुति योग अत्यंत शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में विशेष लाभ प्राप्त होने की संभावना है और जीवन में नकारात्मक प्रभावों में कमी आ सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और साथ ही अनावश्यक खर्चों से राहत मिलेगी। भविष्य के लिए धन संचय करने में भी सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे और जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं तथा विदेश में नौकरी का सपना साकार हो सकता है।

नवरात्रि के दौरान लहसुन-प्याज खाने से क्या लगता है पाप? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।