Saturn And Venus Conjunction 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में अगर कर्मफल दाता शनि की बात करें, तो वह एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में साल 2024 में वह राशि परिवर्तन नहीं करेंगे और अपनी मूल त्रिकोण राशि में ही विराजमान रहेंगे। लेकिन शनि की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होगी। ऐसे ही साल 2024 के शुरुआत में यानी 7 मार्च को शुक्र ग्रह के साथ युति हो रही है। दरअसल, शुक्र 7 मार्च को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का मित्र कहा जाता है। ऐसे में साल 2024 में कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र और शनि की युति से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में शुक्र और शनि की युति नवम भाव हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे। कला, संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिल्कुल भी इन मौकों को हाथ से न जाने दें। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही विदेश में पढ़ाई के लिए आवेदन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में शुक्र और मंगल की युति पांचवे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को साल 2024 में जीवन में काफी संतुष्टि मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। अपनी बुद्धि का प्रखर इस्तेमाल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। निवेश करने से भी लाभ मिल सकता है। करियर की बात करें, तो प्रयासों में आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति के भी संकेत बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही नौकरी के लिए विदेश से भी ऑफर आ सकता है। व्यापार में भी उच्च लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में खूब लाभ के साथ कोई डील हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में दोनों ग्रह की युति दूसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी के क्षेत्र की बात करें, तो नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का आपको सम्मान मिलेगा। ऐसे में इंसेंटिव, पदोन्नति, प्रोत्साहन मिल सकता है। विदेश में नौकरी के शुभ अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
