Conjunction Of Saturn And Venus 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र हर 26 दिन में राशि परिवर्तन करते है। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शुक्र को धन-वैभव, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, आकर्षण, प्रेम का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र के राशि परिवर्तन करने से करियर, बिजनेस, शिक्षा, लव लाइफ, दांपत्य जीवन के साथ आर्थिक स्थिति में देखने को मिलता है। ऐसे में अगर शुक्र की किसी ग्रह के साथ युति हो जाती है, तो इसका असर कई गुना अधिक बढ़ जाता है। बता दें कि शुक्र दिसंबर के अंत में कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले ही शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में शुक्र और शनि की युति कुंभ राशि में हो रही है। इस दोनों की पावरफुल ग्रहों की युति होने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र और शनि के नजदीक आने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र देव 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले से शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में शनि और शुक्र की युति कुंभ राशि में 30 साल बाद हो रही है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और शनि की युति काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि नमें दोनों ग्रहों की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आपको मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। काम में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। सफलता मिलने के कई चांसेस बन सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। एक से ज्यादा बिजनेस करने का भी मौका मिल सकता है। इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आपकी लंबे समय से दबी या रुकी हुई कई इच्छाएं अब पूरी हो सकती है। इसके साथ ही भविष्य के लिए आप बचत करने में कामयाब हो सकते हैं।
वृषभ राशि
इस राशि में दसवें भाव में शुक्र और शनि ग्रह की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आप शानदार प्रदर्शन करेंगे, जिससे हर किसी के चहेते बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही दोस्तों या फिर परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। ये आपके जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक हो सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बस बदलते मौसम से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-शनि की युति काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति आठवें भाव में हो रही है। ऐसे में नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगारों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। लेकिन धन खर्च करते समय थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
