Shukra And Shani Yuti 2024: धन-संपदा, सुख-समृद्धि के दाता शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्र के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। साल के अंत में यानी दिसंबर माह में शुक्र 2 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। दिसंबर माह की बात करें, तो शुक्र 28 तारीख को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले ही शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में दैत्यों के गुरु शुक्र और कर्म फल दाता शनि की युति होने वाली है। इस युति से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं साल 2025 में किन राशियों के ऊपर मेहरबान होंगे शुक्र और शनि देव…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर शनि विराजमान है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शनि और शुक्र आठवें भाव में विराजमान रहेंगे। अष्टमेश भाव में दोनों ग्रहों के होने से आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको मिलने वाला है। बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में दोनों ग्रहों की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में शुक्र और शनि की युति नवम भाव में होने वाली है। भाग्य के भाव में युति होने से इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही उथल-पुथल कुछ कम हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक देखने को मिलेगा। ऐसे में आप परिवार, दोस्तों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। विदेश में शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही पिता और पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।

जल्द ही शुक्र धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। अधिक जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

धन-वैभव के दाता शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, खुल सकते हैं बंद नसीब के ताले, हर काम में मिलेगी सफलता

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024