Shatank Yog 2025: कर्मफल दाता शनि इस समय मार्गी अवस्था में मीन राशि में विराजमान है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक राशि में लंबे समय तक रहने के साथ-साथ उनको कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में हर एक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार शनि साढ़े साती और ढैया का सामना करना पड़ता है। शनि को कर्म, न्याय, परिश्रम, अनुशासन और धैर्य आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में लंबे समय तक रहता है। शनि मीन राशि में जून 2027 तक रहने वाले हैं। इस दौरान किसी न किसी ग्रह से युति या फिर दृष्टि पड़ेगी, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही शनि जल्द ही वृश्चिक राशि में विराजमान शुक्र के साथ संयोग करके शतांक योग का निर्माण करने वाले हैं। इसे सेनटाइल के अलावा अंग्रेजी में Centile Combination या 100° Combination कहा जाता है। शनि-शुक्र के शतांक योग बनाने से इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें सूर्य-शनि का शतांक योग किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 100 डिग्री पर होंगे, जिससे शतांक योग का निर्माण हो रहा है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का शतांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में शुक्र होकर भौतिक सुखों की प्राप्ति कराएंगे। आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ परिवार के साथ अच्छा वक्त भी दे पाने में सफल होंगे। आपके द्वारा किसी काम में किए जा रहे प्रयास, मेहनत अब सफल हो सकती है। करियर के कारण लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इनसे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। पहले किए गए निवेश में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ खुश नजर आएंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आप ऊर्जावान रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शतांक योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आप अपनी रुचि के अनुसार काम कर पाने में सफल होंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कई नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार भी अच्छा जाने वाला है। आउटसोर्सिंग बिज़नेस के माध्यम से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं और धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। जीवनसाथी से दिल खोलकर बातें कर पाने में सफल होंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-शनि का शतांक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों की लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप अपने व्यक्तिगत विकास पर अधिक ध्यान देंगे। धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो विदेश में नौकरी करने के कई अवसर मिल सकते बैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और प्रयासों के बल में आप खूब धन कमाने में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। आपका पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। इसके साथ ही आप अपने रिश्ते का पूरा आनंद ले पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
