Surya Shani Ardhkendra Drishti Sun Saturn Combination: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। ये दोनों ही ग्रह अपने-अपने क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सूर्य-शनि आपस में पिता-पुत्र होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ शत्रुता का भाव रखते हैं। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं।  बता दें कि जनवरी माह के अंत में सूर्य मकर राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि-सूर्य के बीच अर्धकेंद्र योग बनेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य और शनि 21 जनवरी को सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग बन रहा है। शुक्र और शनि के इस योग के बनाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में शनि- सूर्य का अर्धकेंद्र योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। आपके काम और लगन को देखकर उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। प्रमोशन और तरक्की के भी योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। नया व्यापार आरंभ करने के लिए ये अच्छा समय साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाला है। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिलने रे योग बन रहे है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ रहेगा। विदेश में काम कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। स्टॉक मार्केट के द्वारा खूब धन कमा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य और शनि का बना अर्धकेंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत और लगन का पूरा फल मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश, शेयर मार्केट के द्वारा काफी धन लाभ कमा सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन या फिर काम एक बार फिर से शुरू हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।