Trigrahi Yog 2025: साल 2025 का मार्च माह 12 राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि इस माह मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा। जहां पहले से ही इस राशि में राहु विराजमान थे। इसके बाद कर्मफल दाता शनि भी इस राशि में प्रवेश कर गए। ऐसे में इस राशि में सूर्य, शुक्र, बुध, राहु, शनि का पंचग्रही योग का निर्माण हुआ। इसके बाद अप्रैल ग्रहों के राजा सूर्य भी मेष राशि में प्रवेश कर गए, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ। वहीं, मई माह में ग्रहों के युवराज बुध भी राशि परिवर्तन करके मेष में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे मीन राशि में शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलेगा। लेकिन इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के युवराज बुध 7 मई को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 7 मई से मीन राशि में शुक्र, शनि और राहु बचेंगे। ये योग 18 मई तक बनेगा, क्योंकि इसके बाद राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग काफी लाभकारी हो सकता है। बता दें इस राशि में शनि, राहु और शुक्र की युति दूसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। बता दें शनि के मीन राशि में जाने से इस राशि के जातको का साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है, जिससे इस राशि के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर सुचारू रूप से चलने लगेंगे। शुक्र की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा समाज में मान सम्मान की तेजी से वृद्धि होगी। राहु की कृपा से शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आप किसी व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा सट्टेबाजी या फिर स्टॉक मार्केट के माध्यम से आपको काफी लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल साबित हो सकता है। करियर, कारोबार में लाभ मिलने के योग्य बना रहे हैं। आमदनी के कई नए स्रोत खुल सकते हैं। जीवन में लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी अब दूर हो सकती है। अब इसका कोई ना कोई हल सामने आ सकता है। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं भी समाप्त होगी। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। ऐसे में आप धर्म-कर्म के कार्यक्रमों या फिर धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। इसे आपको सुख-शांति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलने की योग नजर आ रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों को उनके काम की सराहना दी जाएगी। ऐसे में पदोन्नति भी मिलने के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके अलावा बिजनेस में भी आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कोई सरकारी प्रोजेक्ट या कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है, जिससे आपको व्यापार में खूब मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि ( Khumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी त्रिग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा जिस काम में रुकावटें आ रही थी। अब वह दूर हो सकती हैं। बिजनेस में लाभ होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी लेगी। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्या समाप्त हो सकती हैं। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। सौभाग्य में तेजी से बढ़ोतरी होगी। ऐसे में नौकरी बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है।

अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें