Tri Ekadash Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति का पर्व बदलाव का प्रतीक माना जाता है, लेकिन साल 2026 की संक्रांति के ठीक बाद एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। 15 जनवरी को न्याय के देवता शनि और सुख-वैभव के दाता शुक्र एक-दूसरे से 60 डिग्री की दूरी पर आकर ‘त्रिएकादश योग’ का निर्माण करेंगे। शनि गुरु की राशि मीन में उपस्थिति और शुक्र के साथ यह विशेष तालमेल 30 साल बाद बन रहा है। इस पावरफुल योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन से आर्थिक तंगी दूर होगी और उन्हें करियर में ऐसी सफलता मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 जनवरी को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे लाभ दृष्टि यानी त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। इस अवधि में शुक्र मकर और शनि मीन राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का त्रिएकादश योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों के आत्मबल, अनुशासन में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपका वाणी और व्यवहार में अच्छा कंट्रोल रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार भी लाभ के योग बन रहे हैं। आपको नए ऑर्डर , डील आदि मिल सकती है। संतान की ओर से भी अच्छी खबर आ सकती है। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में धीरे-धीरे खुशियां आ सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए भी शनि-शुक्र का लाभ दृष्टि योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शनि और बारहवें भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को साहस, आत्मबल में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी, चुनौतियां, संघर्षों से निजात मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। ऐसे में भविष्य को लेकर कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय काफी अच्छा जाने वाला है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
शनि-शुक्र का यह योग आपकी आय के भाव को सक्रिय करेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके अलावा जो जातक इस अवधि में निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय ‘गोल्डन पीरियड’ साबित होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी या किसी नए स्टार्टअप में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो आपकी कार्यक्षमता से आपके बॉस, वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में इंसेंटिव या बोनस मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
