Ardha Kendra Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है। इस राशि में रहकर शनि शुक्र के साथ संयोग करके अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर की जा रही है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 29 मिनट पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस समय शुक्र मकर राशि में विराजमान है। जहां पर वह सूर्य, मंगल, बुध के साथ युति कर रहे हैं। ऐसे में शनि के साथ दैत्यों के गुरु शुक्र की युति करने से कुछ राशियों को सोने पे सुहागा हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि और ग्यारहवें भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। सट्टेबाजी या फिर पैतृक संपत्ति के माध्यम से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। करियर की बात करें, तो अपनी बेहतरीन योजनाओं और आत्मविश्वास के बल पर नौकरी में सफलता हासिल कर सकते हैं। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग है। विदेश में नौकरी ढूंढ रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। आपको नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार के क्षेत्र में भी मिला-जुला परिणाम देखने को मिलने वाला है। इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर करें। व्यापार शुरू करने के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं।
प्रेम जीवन की बात करें, तो अर्धकेंद्र योग के कारण मीन राशि के जातकों का पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो सेहत अच्छी रहने वाली है। आपका रिश्ता मजबूत होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का अर्धकेंद्र योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में मकर और दूसरे भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आपके मन में कई भावनाएं उभरेगी। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।
करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप खुश नजर आ सकते हैं। आपके काम और मेहनत को देखकर सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपको सम्मान की नजरों से देखेंगे। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है।
व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। ट्रेड या फिर सट्टेबाजी के माध्यम से खूब पैसा कमा सकते है। ने प्रोजेक्ट से लेकर कोई बड़ी डील मिल सकती है। धन कमाने के कई स्त्रोत खुल सकते हैं।
आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आय के स्त्रोत खुलेंगे। ऐसे में आप भविष्य के लिए धन बचाने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ और दांपत्य जीवन की बात करें, तो रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि-शुक्र के संयोग से बना अर्धकेंद्र योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि के नौवें भाव में शुक्र और दशम भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपको हर कदम में भाग्य का साथ मिल सकता है।
काम के सिलसिले या फिर दोस्त, परिवार के साथ विदेश यात्रा हो सकती है। आपको खूब सफलता मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना की जाएगी। पदोन्नति या फिर बोनस मिलने के योग बन रहे हैं।
व्यापार की दृष्टि से, शुक्र-शनि का अर्धकेंद्र योग भी किस्मत का साथ दिला सकता है। आपको बाहरी स्रोतों से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे।
सेहत भी अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही हमारी धीरे-धीरे सही हो सकती है। आपके अंदर साहस की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन की बात करें, तो पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। इसके साथ ही आप दोनों घूमने का प्लान बना सकते हैं।
| क्षेत्र | मीन राशि (Pisces) | मकर राशि (Capricorn) | वृषभ राशि (Taurus) |
| ग्रहों की स्थिति | लग्न में शनि, 11वें भाव में शुक्र। | लग्न में मकर, दूसरे भाव में शनि। | 9वें भाव में शुक्र, 10वें भाव में शनि। |
| करियर व नौकरी | पदोन्नति और वेतन वृद्धि के प्रबल योग। विदेश में नौकरी की तलाश पूरी होगी। | वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान और नए जॉब ऑफर से मन प्रसन्न रहेगा। | काम की सराहना होगी। बोनस और प्रमोशन मिलने के अच्छे संकेत हैं। |
| व्यापार व धन | पैतृक संपत्ति या सट्टेबाजी से धन लाभ और करेंगे व्यापार शुरू। | नए प्रोजेक्ट और बड़ी डील मिलने से लेक धन संचय (Saving) में सफल रहेंगे। | बाहरी स्रोतों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। |
| प्रेम व वैवाहिक जीवन | पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा। | रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बीतेंगे। | पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपसी तालमेल शानदार रहेगा। |
| स्वास्थ्य | सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा। | स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और स्फूर्ति बनी रहेगी। | पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी। |
| विशेष लाभ | रुकी हुई इच्छाओं की पूर्ति और अचानक धन प्राप्ति। | अध्यात्म की ओर झुकाव और धार्मिक यात्राओं के योग। | विदेश यात्रा के अवसर और हर कदम पर भाग्य का साथ। |
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
