Shani Shukra Panchank Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्यायाधीश शनि बहुत ही मंद गति से गतिमान होते हैं। ऐसे में वह एक राशि में लगभग ढाई वर्ष गोचर करते हैं। इसी के कारण शनि के शुभ या अशुभ फल बहुत धीमी गति से और बहुत देर से प्राप्त होते हैं। शनि देव की महादशा अंतर्दशा या साढ़ेसाती या ढैया की स्थिति आने पर कई तरह के दुखों और कष्टों को सहन करना पड़ता है। शनि रंक से राजा बना देते हैं और आपका जीवन राजाओं के समान हो जाता है। शनिदेव इस समय गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह से युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। इसी तरह शनि दैत्यों के गुरु शुक्र के साथ संयोग करके पंचांक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 जुलाई को सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर होंगे, जिससे पंचांक योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं, तो यह एक त्रिकोण को दर्शाता है। इसका मतलब है कि दोनों ग्रह एक-दूसरे से सकारात्मक ऊर्जा का आदान-प्रदान करते हैं। बता दें कि इस समय शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान होंगे, जिससे वह अत्यधिक बलशाली होंगे। वहीं दूसरी ओर शुक्र भी अपनी स्वराशि वृषभ में विराजमान है, जिससे कुछ राशियों को काफी अधिक लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का पंचांक योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के एकादश भाव में शनि वक्री अवस्था में और लग्न भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। इसके साथ ही तेजी से आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी और तनाव कम हो सकता है। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानी भी समाप्त हो सकती है। आपका दबदबा हो सकता है। प्रेम जीवन भी अच्छा जाने वाला है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि-शुक्र का पंचांक योग कई क्षेत्रों में फलदायी हो सकता है। इस राशि में शुक्र पंचम और तीसरे भाव में शनि वक्री अवस्था में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। इस राशि के जातकों को नई-नई चीजें सीखने को मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आपको कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का पंचांक योग लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये अवधि लकी हो सकता है। आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए आपका अच्छा खासा अप्रैजल हो सकता है। इसके अलावा कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार को लेकर कोई आप बड़ा फैसला ले सकते हैं। शारीरिक समस्याएं थोड़ी कम हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।