ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हर ग्रह की अपनी-अपनी एक अवधि होती है जिसके बाद ही वह राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह की दूसरी ग्रह के साथ युति होती है, तो कई तरह के राजयोग का निर्माण होता है। लेकिन इस समय बिल्कुल दुर्लभ राजयोग का निर्माण हो रहा है। दरअसल, शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। इसके साथ ही शुक्र भी अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला और बुध भी अपनी मूल त्रिकोण राशि कन्या में विराजमान है। ऐसे में तीन ग्रहों के अपनी-अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से मूल त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के के जातकों को करियर और बिजनेस में जबरदस्त लाभ के साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मूल त्रिकोण राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए शनि, शुक्र और बुध का अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही अपनी बौद्धिक क्षमता के बल में हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको काफी मुनाफा मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ बोनस मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शुक्र विराजमान है। वहां मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। नए-नए विचार आएंगे, जिससे आप कुछ चीजों को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। बिजनेस में भी काफी लाभ मिलने वाला है। कोई नया प्रोजेक्ट या फिर डील साइन हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र, बुध और शनि का मूल त्रिकोण राशि में होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि के लग्न भाव में होने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में संतुष्टि आ सकती है। परिवार या फिर पार्टनर के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। कारोबार में आपको काफी लाभ मिल सकता है। नई डील्स मिलने के कई चांसेस नजर आ हे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो शनि, बुध और शुक्र के प्रभाव से मनचाही नौकरी मिल सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।