Shani Panauti 2026, Sade Sati And Dhaiya: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे पावरफुल ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि के अनुशासन ,कर्म, न्याय, आयु, रोग, दुख और ठहराव का कारक माना जाता है। इसके अलावा शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसके पास साढ़े साती और ढैया का हक मिला हुआ है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। शनि की स्थिति में बदलाव के असर के साथ ही साढ़े साती और ढैया का सामना करना पड़ता है। साल 2025 में 29 मार्च को शनि राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और इस राशि में साल 2027 तक रहने वाले हैं। शनि के मीन राशि में रहने से कुछ राशि के जातकों को बड़ी पनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नए साल में कुछ राशि के जातकों थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं साल 2026 (New Year 2026) में किन राशियों पर होगा साढ़े साती और ढैया का साया…

ज्योतिषियों के अनुसार, कर्मफल दाता शनिदेव साल 2025 में 29 मार्च को देर रात 11 बजकर 01 मिनट पर अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में गोचर कर गए थे। इस राशि में जून 2027 तक रहने वाले हैं।

साल 2026 में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, नई नौकरी के योग

2026 पर शनि की बड़ी पनौती किसपर (Shani Sade Sati 2026)

कुंभ राशि- साढ़े साती का अंतिम चरण

शनि के मीन राशि में जाने से इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ क्षेत्रों में काफी लाभ मिल सकता है। शनि जाते-जाते काफी कुछ देकर जा सकते हैं, तो कुछ छीन भी सकते हैं। इसलिए इस साल मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। छोटे-छोटे काम में अधिक समय लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

मीन राशि- साढ़ेसाती का दूसरा चरण

शनि के इस राशि के लग्न भाव में विराजमान रहेंगे और साढ़े साती का दूसरा चरण चलेगा। इस चरण को सबसे खतरनाक चरण कहा जाता है, क्योंकि शनि इस समय सबसे ज्यादा कष्ट देते हैं। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। शत्रु आप पर हावी हो सकती है। निर्णय क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। आपके रिश्तों पर भी दरार आ सकती है।

मेष राशि- साढ़े साती का पहला चरण

मेष राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 में शनि का काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस राशि में साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। घर परिवार की सुख-शांति समाप्त हो सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

2026 में इन राशियों पर होगी शनि की छोटी पनौती (Shani Dhauya 2026)

सिंह राशि- शनि की आठवीं ढैया

इस राशि पर शनि की ढैया चल रही है। मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के आठवें भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातक बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य रह सकते हैं।

धनु राशि- शनि की चौथी ढैया

नए साल 2026 में शनि इस राशि के चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कुंडली में शनि की ढैया चल रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बेकार के मामलों में फंसने से बचे। संपत्ति को लेकर वाद- विवाद हो सकता है। घर-परिवार में कलह रहेंगी। इसके साथ ही मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शनि के दुष्प्रभाव कम करने के लिए उपाय (Shani Sade Sati Upay)

  • शनि की साढ़े साती और ढैया से कोई भी जातक निजात नहीं पा सकता है। लेकिन शनिदेव से संबंधित कुछ उपाय करके उनके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
  • शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ सरसों का तेल चढ़ाएं।
  • शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने के साथ चालीसा, सुंदरकांड आदि का पाठ करें।
  • शनिवार के दिन तेल, लोहा, छाता या फिर काली वस्तुओं का दान करें। इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें शनिवार के दिन न खरीदें।
  • शनिवार को शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों लगी हुई रोटी खिलाएं।
  • ज्योतिषी से पूछकर काले घोड़े की नाल या नाव की कील से बनी छल्ला पहनना लाभकारी हो सकता है।
  • शनिवार को पीपल के पेड़ को जल चढ़ाने के साथ दीपक जलाएं।
  • शनिवार को शनि चालीसा, शनि स्तोत्र का पाठ करने के साथ शनि मंत्र का जाप करें।

नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें