Shani Sade Sati On Dhanu, Makar And Kumbh: शनि मकर राशि में गोचर हैं। धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। जिसमें से हर एक चरण अपना अलग प्रभाव डालता है। धनु राशि वालों पर आखिरी चरण चल रहा है। मकर वालों पर दूसरा चरण तो कुंभ वालों पर अभी पहला चरण चल रहा है। जानिए इन तीनों ही राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि साढ़े साती से मुक्ति?

धनु राशि: सबसे पहले बात करेंगे धनु राशि वालों की। जिन पर शनि साढ़े साती की शुरुआत 2 नवंबर 2014 में हुई थी। आपके ऊपर शनि साढ़े साती अब अपने अंतिम चरण में है। 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही आपको शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी। इस आखिरी चरण में आपको कुछ न कुछ लाभ प्राप्त होने के भी आसार रहेंगे।

मकर राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती की शुरुआत 26 जनवरी 2017 में हुई थी। अभी आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। जो सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। इस दौरान आपको अपने हर काम में सतर्कता बरतनी होगी। धैर्य से काम लेना ही समझदारी होगी। मकर राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति 29 मार्च 2025 में मिलेगी। जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लोग माने जाते हैं पैदाइशी अमीर, मां लक्ष्मी की इन पर रहती है विशेष कृपा)

कुंभ राशि: इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती की शुरुआत 24 जनवरी 2020 में हुई थी। अभी आपके ऊपर इसका पहला चरण चल रहा है। आपको शनि के प्रकोप से मुक्ति के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 3 जून 2027 में कुंभ वालों को शनि साढ़े साती से छुटकारा मिल जाएगा। 2027 तक इस राशि के जातकों को अपने हर काम में बेहद ही सावधानी बरतनी होगी। बेवजह के वाद-विवाद में फंसने से बचें। किसी पर जल्दी से भरोसा न करें। गलत कार्यों से दूर रहें। (यह भी पढ़ें- 2022 में किस राशि में विराजमान रहेंगे शनि देव और किन 5 राशियों पर रहेगी उनकी नजर, जानिए)