Shani Dev Ki Tirchhi Nazar: ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती को लेकर काफी सारी जानकारी दी गई है। यह वो समय होता है जब शनि ग्रह किसी भी राशि पर करीब साढ़े सात साल तक अपनी नजर रखता है। इस दौरान शनि से जुड़ी चुनौतियां और जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आते हैं। ज्योतिष के अनुसार, हर राशि पर साढ़ेसाती का असर तीन चरणों में होता है – चढ़ती, मध्य और उतरती साढ़ेसाती। इन चरणों में व्यक्ति को अलग-अलग अनुभव होते हैं। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में हैं और इस वजह से कुंभ, मीन और मकर राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है। लेकिन 29 मार्च 2025 को जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो यह स्थिति बदल जाएगी और एक नई राशि पर साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी।
शनि का मीन राशि में प्रवेश
जब 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो इस बदलाव से मकर राशि के लोगों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी, जबकि मेष राशि पर साढ़ेसाती का असर शुरू हो जाएगा। अब कुंभ राशि की उतरती साढ़ेसाती होगी, मीन राशि पर मध्य साढ़ेसाती और मेष राशि पर चढ़ती साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इसका मतलब है कि मकर राशि के लोगों के लिए यह राहत का समय होगा, वहीं मेष राशि के लोगों के लिए चुनौतियों का दौर शुरू हो सकता है। आइए यहां जानते हैं आने वाले 12 वर्षों तक के शनि का राशि परिवर्तन क्या-क्या होगा।
किस राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती?
29 मार्च 2025 से शनि का मीन राशि में प्रवेश करने से कुंभ, मेष, मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती रहेगी। इस राशि परिवर्तन से कुंभ की उतरती साढ़ेसाती, मीन राशि की मध्य साढ़ेसाती और मेष राशि की चढ़ती साढ़ेसाती रहेगी।
आने वाले वर्षों में शनि का राशि परिवर्तन
3 जून 2027: इस दिन शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मेष, वृष और मीन राशि पर साढ़ेसाती का असर रहेगा।
20 अक्टूबर 2027: शनि वक्री (उल्टी दिशा में) होकर मीन राशि में वापस आ जाएगा, जिससे कुंभ, मीन, और मेष राशि पर फिर से साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा।
23 फरवरी 2028: शनि मेष राशि में गोचर अब मीन, मेष, और वृष राशि पर साढ़ेसाती चलेगी।
8 अगस्त 2029: मेष, वृष, और मिथुन राशि पर साढ़ेसाती का असर शुरू होगा।
5 अक्टूबर 2029: मीन, मेष, और वृष राशि पर साढ़ेसाती का असर बनेगा।
17 अप्रैल 2030: मेष, वृष, और मिथुन राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा।
31 मई 2032: वृष, मिथुन और कर्क राशि पर साढ़ेसाती का असर रहेगा।
13 जुलाई 2034: मिथुन, कर्क और सिंह राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव बनेगा।
27 अगस्त 2036: कर्क, सिंह और कन्या राशि पर साढ़ेसाती का असर शुरू होगा
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।