Shani Sade Sati And Dhaiya 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाने के साथ साढ़े साती और ढैय्या का हक सिर्फ इसी को है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में इसका असर लंबे समय तक रहता है। नए साल 2025 में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी, तो कई राशियां इसकी चपेट में आ सकते हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो साल 2025 में शनि साढ़े साती और ढैय्या की गिरफ्त में आने वाली हैं। शनि की पनौती से ये राशियां रहेंगी परेशान…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को कर्मफलदाता यानी आपके कर्मों के हिसाब से फल देने वाला माना जाता है। शनि को दुख-पीड़ा, आयु, रोग, विज्ञान, लोहा, कर्मचारी, सेवक आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में  शनि साढ़े साती या दोष चलने पर आर्थिक, शारीरिक, और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

2025 में इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2025)

नए साल में शनि की साढ़े साती यानी बड़ी पनौती से कुछ राशियां मुक्त होगी, तो कुछ राशियां इसके गिरफ्त में आने वाली है।  बता दें कि इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि में शनि की साढ़े साती चल रही है। लेकिन शनि के मीन राशि में जाते ही मकर राशि की साढ़े साती समाप्त हो जाएगी और कुंभ राशि में अंतिम चरण और मीन राशि में दूसरा चरण चलने लगेगा। इसके साथ ही मेष राशि में शनि की साढ़े साती आरंभ हो जाएगी। ऐसे में नए साल 2025 में मेष, मीन और कुंभ राशि में शनि की पनौती चल रही होगी।

2025 में इन राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya 2025)

बता दें कि शनि के मीन राशि में जाते ही वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही धनु राशि में साढ़ेसाती आरंभ होगी। कर्क राशि के जातकों पर से कंटक शनि का प्रभाव समाप्त होगा, तो सिंह राशि में ये प्रभाव आरंभ होगा।

शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के उपाय (Sade Sati And Dhaiya Upay)

कुंडली में शनि की साढ़े साती और ढैय्या होने से शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और परिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए इन उपायों को करना शुभ हो सकता है।

  • हर शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर छाया दान करें। इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा।
  • हर शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शनि से संबंधित चीजें जैसे काली चीजें, जूता-चप्पल, तिल, काला छाता आदि दान करें।
  • शनिवार के दिन पीपल के जड़ में जल अर्पित करें और तेल या घी का दीपक जलाना शुभ होगा।
  • काले कुत्ते, कौवा आदि को रोटी खिलाएं।  

नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।