Shani Transit Effects In 2020: नव वर्ष 2020 में 24 जनवरी को शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शनि अपनी राशि बदलने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार शनि का राशि गोचर एक महत्वपूर्ण घटना है। शनि लगभग 30 सालों में राशियों में अपना भ्रमण चक्र पूरा करता है। ये ग्रह जब भी अपनी राशि बदलता है तो किन्हीं राशियों पर शनि साढ़े साती तो किन्हीं पर शनि ढैय्या शुरू हो जाती है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यहां आप जानेंगे शनि के राशि परिवर्तन के साथ कौन सी राशियां शनि के प्रभाव से मुक्त हो जायेंगी…
शनि साढ़े साती: शनि इस समय धनु राशि में विराजमान हैं। नये साल में ये इस राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। मकर राशि में शनि के आते ही कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी। जबकि धनु राशि पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण तो मकर राशि पर दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। तो वहीं वृश्चिक राशि वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव खत्म हो जायेगा। जिससे आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी और लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे।
शनि ढैय्या: वर्तमान में वृष और कन्या राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। लेकिन 2020 में आपको इससे मुक्ति मिल जायेगी। जिससे आपके करियर में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। लाइफ में आ रही तमाम परेशानियों का अंत होगा। तो वहीं 2020 में शनि के राशि परिवर्तन करते ही मिथुन और तुला वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। जिससे आपको अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झगड़ें बढ़ेंगे। सेहत भी काफी कमजोर रह सकती है।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
शनि के दुषप्रभाव को कम करने के उपाय: जो लोग साल 2020 में शनि साढ़े साती या ढैय्या की चपेट में आने वाले हैं उन्हें इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए हर शनिवार शनि मंदिर में जाकर शनि की मूर्ति पर तेल चढ़ाना चाहिए। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है। इसी के साथ इस दिन काले तिल का दान, शमी के पेड़ की पूजा और चमड़े के जूते-चप्पल या कंबल का दान भी जरूर करना चाहिए।