Saturn Gochar 2022: ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। किसी के लिए यह गोचर शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कर्मफल दाता शनि देव 29 अप्रैल को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लगता है। इसलिए शनि कुंभ राशि में लगभग 30 साल बाद गोचर करने जा रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का पद प्राप्त है। मतलब शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन ये गोचर 3 राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। जानिए ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोगों का 29 अप्रैल से अच्छा समय शुरू हो सकता है। क्योंकि शनि आपके 11वें स्थान में गोचर करेंगे, जिने लाभ और इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही आय के लिए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आप कोई नई डील करना चाह रहे हैं तो इस समय कर सकते हैं। वहीं शनि आपके दशम भाव के स्वामी भी होते हैं। इसलिए इस दौरान आपको करियर मेंं ग्रोथ मिल सकती है। जो लोग राजनीति में हैं उनको भी इस समय सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि: आपकी राशि से शनि देव दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। शनि के राशि परिवर्तन करते ही आपकी कार्यशैली में निखार आ सकता है। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। शनि देव के गोचर करते ही आपको करियर और नौकरी में सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें)- Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि की पूजा में हवन का है विशेष महत्व, जानें मां दुर्गा को प्रसन्न करने का सही तरीका

धनु राशि: आपके लिए शनि का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे पराक्रम और भाई- बहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। साथ ही शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं मान्यता है शनि जाते- जाते मालामाल करके जाते हैं। मतलब आपको प्रापर्टी या वाहन सुख मिल सकताहै। साथ ही इस समय आपको व्यापार में भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब, पेट्रोलियम) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- चैत्र नवरात्रि 2022: आठवें दिन ऐसे करें मां महागौरी का पूजन, दूर हो सकते हैं जीवन के सारे कष्ट!