Saturn Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह रशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कलयुग के कर्मफल दाता शनि देव 29 अप्रैल को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का वक्त लगता है। इसलिए शनि कुंभ राशि में लगभग 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश का पद प्राप्त है। मतलब शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन ये गोचर 3 राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जानिए ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: आपके लिए शनि का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिने लाभ और आय का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के लिए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आप कोई नई डील करना चाह रहे हैं तो इस समय कर सकते हैं। वहीं शनि आपके दशम भाव के स्वामी भी होते हैं। इसलिए इस दौरान आपको करियर मेंं ग्रोथ मिल सकती है।

वृषभ राशि: आपकी गोचर कुंडली में शनि देव इस दौरान दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। शनि के गोचर करते ही आपकी कार्यशैली में निखार आ सकता है। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Budh Transit: मार्च में बुध ग्रह फिर बदलने जा रहे हैं राशि, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

धनु राशि: आपके लिए शनि का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि आपके तीसरे यानि पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। साथ ही शनि के कुंभ राशि में राशि परिवर्तन करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं मान्यता है शनि जाते- जाते मालामाल करके जाते हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे। (यह भी पढ़ें)- Ketu Gochar 2022: डेढ़ साल बाद केतु बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर काम में सफलता के योग