Shani Rahu Yuti 2025: कर्मफलदाता शनि को नवग्रहों में से काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते है। बता दें कि शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा उन्हें जाने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि साल 2025 में मार्च माह में शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में मीन राशि में राहु और शनि की युति हो रही है, जिससे महाविनाशकारी पिशाच योग का निर्माण हो रहा है। इस योग को बेहद खतरनाक योग माना जाता है। ऐसे में साल 2025 में कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की मुश्किलें पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं शनि और राहु की युति से बना पिशाच योग किन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि  ग्रह 29 मार्च 2025 को रात 22:07 बजे मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में पिशाच योग राहु के राशि परिवर्तन करने के साथ समाप्त होगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में राहु और शनि की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी सी उथल-पुथल मच सकती है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही कोई बड़ी बीमारी होने के भी संकेत मिल रहे हैं। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपका एक निर्णय आपके जीवन को तहस-नहस कर सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इसलिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में पिशाच योग तीसरे भाव में बनने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। भाई-बहनों के सुख में कमी आ सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा किए गए काम, लगन और परिश्रम का फल आपको नहीं मिलेगा। ऐसे में आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। दोस्त, परिवार या फिर पड़ोसियों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें। दमा जैसी सांस संबंधी समस्याएं हो सकती है। यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके अंदर राहु भ्रम पैदा कर सकते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

राहु और शनि की युति से बना पिशाच योग इस राशि के सप्तम भाव में बनने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर कर रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। धैर्य से काम लें, तभी सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी कई परेशानियां आ सकती है। पति-पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसके साथ ही गृहस्थ जीवन में सुखों की कमी हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय में भी हानि होने के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024