Shani Rahu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार न्यायाधीश शनि और मायावी ग्रह राहु की युति मीन राशि में होने जा रही है। जिससे पिशाच योग का निर्माण होगा। यह योग 29 मार्च को शनि देव के मीन राशि में गोचर से बनेगा। क्योंकि पहले से ही मायावी ग्रह राहु मीन राशि में स्थित हैं। ऐसे में इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों की धनहानि के साथ सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए पिशाच योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही इस समय  आपके अपने मामा, चाचा, ताऊ के साथ रिश्ते थोड़ा बिगड़ सकते हैं। आप किसी बड़े वाद विवाद में भी फंस सकते हैं। इसलिए किसी को प्रतिक्रिया न दें। वहीं इस दौरान आप किसी से धन उधार ले सकते हैं। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

पिशाच योग का बनना कन्या राशि के लोगों को नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावभरा रह सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। वहीं शनि और राहु की कन्या राशि पर 7 वीं दृष्टि पड़ने वाली है। ऐसे में कन्या राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है। सथ ही जो लोग किसी के साथ साझेदारी में काम करते हैं उन्हें बहुत ही संभलकर रहना होगा। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए पिशाच योग का बनना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके माता के साथ संबंध थोड़े तनावभरे रह सकते हैं। साथ ही माता की सेहत खराब हो सकती है। वहीं शनि और राहु की धनु राशि पर 10वीं दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों को अपने करियर में बहुत ही संभलकर काम करने होंगे। साथ ही शादीशुदा जातकों को अपनी सास के साथ संबंध थोड़ा कड़वे रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025