Rahu Enters In Shani Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 8 जुलाई को राहु देव ने शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश किया है और वह यहां 18 महीने तक रहने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शनि का दुर्लभ संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर विचरण कर रहे हैं तो वहीं शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही  करियर में आपको अपने काम से संतुष्टि और आराम मिलेगा। व्यापार में उत्पादन बढ़ेगा और मुनाफा भी। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

राहु और शनि देव का संयोग वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर तो वहीं शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं आपको नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शनि देव का दुर्लभ संयोग मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान पर तो वहीं शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। नई नौकरी में आपको बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024